राजस्थान लोक सेवा आयोग की कमान एक बार फिर कार्यवाहक को सौंपी गई है। वर्तमान सदस्य जसवंतसिंह राठी को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। शनिवार को कार्यवाहक अध्यक्ष शिवसिंह राठौड़ की ओर से कार्यकाल पूरा होने पर पद त्याग दिया गया था।
पूर्व में आरपीएससी के चेयरमेन भूपेन्द्रसिंह यादव ने कार्यकाल पूरा होने पर पद का त्याग किया था। इसके बाद वरिष्ठ सदस्य शिवसिंह राठौड़ को कार्यभार सौंपा गया। करीब दो माह तक राठौड़ इस पद पर रहे। वर्तमान में आरपीएससी सदस्यों में सबसे वरिष्ठ राजकुमारी गुर्जर है और दूसरे नम्बर पर रामूराम रायका है। इन दोनों की नियुक्ति भाजपा शासनकाल में हुई थी। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने संगीता आर्य, जसवंतसिंह राठी, मंजू शर्मा व बाबूलाल कटारा को सदस्य नियुक्त किया।
जसवंतसिंह राठी 14 अक्टूबर 2020 से आरपीएससी सदस्य है। उनका जन्म जयपुर में हुआ और वे वैशाली नगर जयपुर में रहते है। 10 मार्च 1964 को जन्मे राठी की शिक्षा दीक्षा जयपुर में हुई। वे फ्रीलॉन्स पत्रकार थे। उनके तीन पुत्रियां आंकाक्षा, अनुष्का और हर्षा है। उनकी पत्नी का देहात हो चुका है।
