
राजस्थान की महिलाओं ने सेहत के मामले में मध्यप्रदेश, गुजरात, बिहार और पंजाब की महिलाओं को पीछे छोड़ दिया है। यहां तककि सेहत के मामले में वे पुरुषों से भी ज्यादा स्वस्थ हैं।
हाल ही में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की ओर से 2019-21 के आंकड़े जारी किए गए हैं। सर्वे रिपोर्ट के अनुसारएमपी, गुजरात, बिहार और पंजाब की महिलाओं के मुकाबले राजस्थान की महिलाओं में शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां कम हैं। राजस्थान की 7.2 प्रतिशत महिलाओं को शुगर की परेशानी है, वहीं एमपी में ये आंकड़ा 9.8, पंजाब में 14.7, गुजरात में 15.8 और बिहार में 12.7 फीसदीहै।राजस्थान की महिलाएं पुरुषों से भी ज्यादा स्वस्थ हैं। पुरुषों में शुगर का प्रतिशत 15.4 फीसदी, जबकि महिलाओं में 7.2 फीसदीहै। 8.9 फीसदीमहिलाएं और 17.9 फीसदीपुरुष बीपी कंट्रोल की दवा लेते हैं। महिलाओं में शुगर से ज्यादा ब्लड प्रेशर की समस्या है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका कारण जैनेटिक हो सकता है।इसके अलावा राजस्थानी खानपान भी यहां की महिलाओं को तंदरुस्त रखने में मददगार है। राजस्थान में मौसम के हिसाब से लोग आहार बदलते रहते हैं। सर्दियों में बाजरा, गुड़ तथा हरी सब्जी का सेवन किया जाता है तो गर्मी में जौ-ज्वार व छाछ पर जोर रहता है। मोटे अनाज औऱ फाइबर युक्त खाने से शुगर तथा बीपी जैसी बीमारियां दूर रहती हैं। सर्वे में यह भी सामने आया है कि प्रदेश में शहरी की अपेक्षा ग्रामीण अंचल की महिलाएं ज्यादा सक्रिय रहती हैं। गांव में महिलाएं घर के साथ-साथ खेतों पर भी खूब काम करती हैं।