राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई ऐसे सवाल पूंछे गए, जो बेहद दिलचस्प थे। मुंबई में शादी के बारे में सवाल किया गया तो राहुल ने कहा, मैं ऐसी महिला चाहूंगा, जिसमें मेरी मां और दादी… दोनों के गुण हों। वह अच्छा रहेगा।
राहुल अपनी दादी इंदिरा गांधी के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी उनके जीवन का प्यार हैं, उनकी दूसरी मां हैं। इसी जवाब पर फिर सवाल हुआ- क्या ऐसी ही महिला से शादी करना चाहते हैं, जिसमें आपकी दादी जैसे गुण हों। शादी के लिए क्या ऐसी ही लड़की चाहिए। इसी पर राहुल ने कहा- यह दिलचस्प सवाल है।
पप्पू बोले जाने पर पूछे गए सवाल पर राहुल ने कहा, ये प्रोपेगैंडा कैंपेन है और यह उनके दिल की बात है। ये उन लोगों के भीतर डर है, जिनकी लाइफ में कुछ नहीं हो रहा है। राहुल ने आगे कहा—उनकी दादी को भी गूंगी गुड़िया कहा गया था। जो लोग मुझ पर 24 घंटे हमला करते हैं, उन्हीं लोगों ने इंदिराजी को गूंगी गुड़िया कहा था। फिर वह महिला आयरन लेडी बन गईं। वो हमेशा से ही आयरन लेडी थीं।
