कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को सड़क मार्ग से सवाईमाधोपुर पहुंची है। वे दिल्ली से ही सुरक्षा व्यवस्था के बीच 12 कारों के काफिले के साथ आईं। रणथम्भौर में उनके दो से तीन दिन रूकने की संभावना है।
प्रियंका इससे पहले भी कई बार टाइगर सफारी करने रणथम्भौर आ चुकी है। वो पिछले महीने दिसंबर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यहां आई थी। उनके साथ भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी भी थे। उन्होंने 9 दिसंबर को रणथम्भौर में अपनी मां का जन्मदिन मनाया था। अब एक बार फिर वे रणथम्भौर आई है। उनके बच्चे और कुछ दोस्त भी साथ हैं। वे दिल्ली से सड़क मार्ग से सुरक्षा काफिले के साथ पहुंची है। रणथम्भौर में वो शेर बाग में रूकी है। प्रिंयका के होटल में पहुंचते ही स्टाफ ने राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया। होटल के चारों ओर एसपीजी की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रियंका अपने बच्चों के साथ रणथम्भौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी करेंगी।
