हरियाणा के रोहतक में राजस्थान पुलिस की एसआई को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया हैं। वह सनसिटी हाइट के फ्लैट में किराए पर रहती थी। दिल्ली पुलिस अपहरण के मामले में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर छापा मारने गई थी। इस दौरान हरियाणा केसरी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी को फ्लैट से ही गिरफ्तार किया।
दिल्ली पुलिस अपहरण के मामले में छापा मारने रोहतक पहुंची थी। आरोपी के संदेह होने पर सनसिटी हाइट में पहुंची, जहां पर हरियाणा केसरी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी एवं राजस्थान पुलिस की सब इंस्पेक्टर नैना मिली। उसे अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
सिटी थाना रोहतक के प्रभारी पीएसआई राजू सिंधू ने बताया कि थाना मोहन गार्डन दिल्ली में आरोपी सुमित नांदल के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस रोहतक पहुंची थी। पुलिस चौकी सुखपुरा की टीम के साथ सनसिटी हाइट फ्लैट पर पहुंची।
पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो एक लड़की ने दरवाजा खोला, जिसके पास दो हथियार मिले। लड़की ने पुलिस टीम को देखकर अवैध हथियारों को नीचे फेंक दिया। गिरफ्तार की पहचान पानीपत के गांव सुताना निवासी नैना के रुप में हुई है। दोनों पिस्तौलों को बरामद कर नैना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
