वाराणसी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अभी तक महिलाओं के प्रेग्नेंट होने और एक साथ 2 से अधिक बच्चों को जन्म देने की खबरें सुनी हैं, लेकिन दो सप्ताह का बच्चा प्रेग्नेंट होने की जानकारी ने चौंकाने वाली है।
वाराणसी में हैरान कर देने ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां दो सप्ताह का शिशु प्रेग्नेंट पाया गया है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के डॉक्टर्स ने 14 दिन के इस बच्चे का सफल ऑपरेशन कर बच्चे के पेट से 3 अविकसित भूर्ण बाहर निकाले हैं। सात डॉक्टरों की टीम को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यह सफलता मिली। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे का जन्म के समय वजन 3.3 किलोग्राम था, लेकिन ऑपरेशन के बाद अब उसका वजन 2.8 किलोग्राम हो गया है।
बीएचयू के डॉ. शेत कच्छप ने बताया कि मऊ जिले के रहने वाले दंपत्ति अपने 10 दिन के बच्चे को लेकर बीएचयू आए थे। बच्चे को पेट में सूजन और सांस लेने में दिक्कत के कारण भर्ती किया गया था। बच्चे का जब अल्ट्रासाउंड हुआ तो उसके पेट में भ्रूण का पता चला। उसके बाद सीटी स्कैन द्वारा इसकी पुष्टि की गई।
तीन दिन इलाज के बाद सोमवार को सर सुंदरलाल अस्पताल के 7 डॉक्टरों की टीम ने बच्चे का ऑपरेशन किया। इस दौरान निकाले गए भ्रूण अलग अलग अवस्था में पाए गए। डॉ. ग्रीष्मा ने बताया कि यह बीमारी बहुत ही असाधारण होती है। 5 लाख में 1 बच्चे में मिलती है। बच्चे के पेट में भ्रूण उसकी मां की प्रेग्नेंसी के दौरान ही आ जाता है, जो विकसित नहीं होता है।
