जयपुर में एक शख्स ने कैबिनेट मंत्री महेश जोशी समेत अन्य लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम रामप्रसाद मीणा है। उसने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो भी बनाया है। इस वीडियो के जरिये उसने कैबिनेट मंत्री महेश जोशी और अन्य लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि मृतक की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इससे वह काफी परेशान था। मृतक का घर चांदी की टकसाल इलाके में काले हनुमान मंदिर के पास है। मृतक का आरोप था कि जमीन के सभी कागजात पूरे होने के बावजूद इन लोगों ने मकान बनाने से रोका है। म़ृतक ने कैबिनेट मंत्री महेश जोशी, देवेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, होटल रॉयल शेरेटन के मालिक मुंजी टांक, देवा अवस्थी तथा लालचंद देवनानी पर परेशान करने का आरोप लगाया। मृतक ने वीडियो ने भाजपा से राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा से परिवार को इंसाफ दिलाने की भी मांग की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
