राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते तीन दिन तक आंधी व बारिश का जोर रहेगा और इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश व आंधी के चलते तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार राजस्थान के छह संभागों में 20 अप्रेल तक आंधी-बारिश और तेज हवाओं का जोर रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर 19 अप्रेल को रहेगा। इस दौरान 13 जिलों में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 20 अप्रेल को आठ जिलों में बारिश व आंधी की संभावना है।
मौसम विभाग की माने तो पिछले साल भी 18 से 21 अप्रेल तक पस्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव का दौर चला था। प्रदेश के कुछ इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और आंधी व बारिश के चलते तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई थी।
