हाल ही में मलेशिया के सबाह में स्कूबा डाइविंग कर रही एक चीनी पर्यटक के साथ ट्रेनर ने छेड़छाड़ की। शख्स ने पानी के अंदर ही महिला के गालों पर चुम्मा ले लिया। इससे महिला को गुस्सा आ गया।
महिला के अनुसार 5 मई को वो समुद्र में स्कूबा डाइविंग करने गई थी। जब भी कोई स्कूबा डाइविंग करने जाता है, तो उसकी सुरक्षा के लिए एक एक्सपर्ट को साथ भेजा जाता है। महिला के साथ भी एक इंस्ट्रक्टर गया था। लेकिन वह आशिक मिजाज निकला। उसने पानी के अंदर ही महिला को किस करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि पानी से बाहर आते ही शख्स उसे तंग करने लगा। उसने लगातार महिला को मैसेज करना शुरू किया। वो कहां रुकी है और कहां जा रही है, इसकी डिटेल लेने लगा। उसके साथ अकेले में समय बिताने की बात करने लगा। महिला डर गई और वहां से सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची। उसने शख्स पर छेड़खानी का आरोप लगाया और उसे गिरफ्तार करवा दिया।
