सलमान खान कोलकाता में एक लाइव परफार्मेंस करने जा रहें हैं। उनकी इस परफॉर्मेंस को लेकर फैंस चिंतित नजर आ रहें हैं। क्योंकि भाईजान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। यह धमकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई या उसके गुर्गों ने दी है। इसके बाद सलमान ने विदेश से अपने लिए एक बुलेटप्रूफ एसयूवी कार खरीदी थी। सलमान ने ये कार अपनी सुरक्षा के लिए खरीदी थी।
अब खुले में लाइव परफर्मेंस करना उनकी सुरक्षा के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। सलमान खान ने कोलकाता में अपने परफार्मेंस को फाइनल कर दिया है।
सलमान खान कोलकाता के ईस्ट बंगाल ग्राउंड में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के साथ परफॉर्म करने वाले हैं। जनवरी में स्थगित हुए इस कार्यक्रम को अब अनुमति मिल चुकी है। सलमान के साथ इस इवेंट पर सोनाक्षी सिन्हा, प्रभु देवा, गुरु रंधावा, आयुश शर्मा और जैकलीन फर्नांडिस परफॉर्मेंस करेंगे। सलमान के इस शो के एक टिकट की कीमत 999 रुपए बताई जा रही है। ये शो कोलकाता के ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने जा रहा है।
यह शो पहले जनवरी में आयोजित किया जाना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। हाल ही में सलमान के भाई सोहेल खान ने उनके बॉडीगार्ड के साथ जाकर पहले लोकेशन का मुआयना किया, जिसके बाद इस शो को फाइनल किया गया है।

