Monday, December 11, 2023
Ad Space
Homeअपराध वाणीमहिला क्रिकेटरों के ग्रेड में बड़ा उलटफेर

महिला क्रिकेटरों के ग्रेड में बड़ा उलटफेर

बीसीसीआई ने साल 2022-23 के लिए भारत की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। कुल 17 खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा ओपनर और उपकप्तान स्मृति मंधाना तथा ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को ए-ग्रेड में रखा गया है। बी ग्रेड में 5 और सी ग्रेड में कुल 9 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। बीसीसीआई ए-ग्रेड में शामिल महिला खिलाड़ियों को सालाना रीटेनरशिप फीस के तौर पर 50 लाख रुपये देती है। बी ग्रेड में मौजूद खिलाड़ियों को 30 लाख और सी ग्रेड में जगह बनाने वालों को 10 लाख रुपये सालाना फीस के तौर पर दिए जाते हैं।

ग्रेड-ए– हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा। ग्रेड-बी- रेणुका सिंह ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और राजेश्वरी गायकवाड़। ग्रेड-सी- मेघना सिंह, देविका वैद्य, एस मेघना, अंजलि शर्वणी, पूजा वस्त्रकार, स्नेह राणा, राधा यादव, हरलीन देओल और यस्तिका भाटिया को शामिल किया गया है।

पिछले साल के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ए-ग्रेड में कुल 5 खिलाड़ियों को जगह दी गई थी। पर 2022-23 के लिए ए-ग्रेड में 3 खिलाड़ियों को ही जगह मिली है। पिछले साल ए-ग्रेड में शामिल राजेश्वरी गायकवाड़ इस साल ग्रेड-बी में हैं और पूनम यादव को तो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह ही नहीं मिली है। युवा जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा को पहली बार ग्रेड-बी में जगह मिली है। 2022 के वनडे वर्ल्ड कप और इस साल हुए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद रेणुका ठाकुर और दो अन्य खिलाड़ियों ने ग्रेड-सी से बी में छलांग लगाई है।

जिन नए चेहरों को ग्रेड-सी में पहला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है…उनमें मेघना सिंह, देविका वैद्य, एस मेघना, अंजलि शर्वणी, राधा यादव और यस्तिका भाटिया शामिल हैं। स्नेह राणा और हरलीन देओल ने सूची में अपना स्थान बरकरार रखा है, जबकि पूजा वस्त्राकर बी से सी-ग्रेड में आ गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Ad Space

Most Popular

Recent Comments