इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने विश्व कप 2023 टीम का ऐलान किया है। चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को नहीं, रोहित शर्मा को इस टीम का कप्तान बनाया गया, जिसमें छह भारतीय हैं। विराट कोहली, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी भारत से हैं, जबकि विश्व कप XI (world cup 11) अन्य पांच सदस्यों में चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के 2, सेमीफाइनलिस्ट दक्षिण अफ्रीका का 1 और न्यूजीलैंड और श्रीलंका से एक-एक खिलाड़ी हैं। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और लेग स्पिनर एडम जंपा ऑस्ट्रेलियाई से हैं।
टीम विस्तार…
चयन पैनल में इयान बिशप, कैस नायडू, शेन वॉटसन (कमेंटेटर), वसीम खान (आईसीसी महाप्रबंधक, क्रिकेट) और सुनील वैद्य (पत्रकार, अहमदाबाद मिरर) शामिल थे। विश्व एकादश टीम में भारत के 6 खिलाड़ियो के अलावा क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर) (दक्षिण अफ्रीका), डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड), ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), दिलशान मदुशंका (श्रीलंका), एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया) और 12वां खिलाड़ी: गेराल्ड कोएट्जे (दक्षिण अफ्रीका) को बनाया गया है।