न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। वे विश्वकप इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है। रोहित शर्मा ने अब विश्व कप में सबसे ज़्यादा 51 छक्के लगा दिए हैं। क्रिस गेल के नाम अबतक विश्व कप में 49 छक्के दर्ज थे, लेकिन आज न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई और 4 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। रोहित विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं।