इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अपने पार्टनर एंड्रिया गिआम्ब्रूनो से अलग हो गई हैं। मेलोनी ने आज अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया। पीएम के ब्रेकआप की वजह है उनके पार्टनर के सेक्सिस्ट कमेंट। पेशे से पत्रकार एंड्रिया गिआम्ब्रुनो ने हाल ही में टीवी पर सेक्सिस्ट कमेंट किए थे। इस वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी। जॉर्जिया ने ब्रेकअप के बारे में फेसबुक पर लिखा, एंड्रिया के साथ मेरा रिश्ता करीब 10 साल तक चला। अब ये खत्म हो गया है।
बीते कुछ समय से हमारे रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं। अब इसे स्वीकार करने का समय आ गया है कि हम साथ नहीं रह सकते हैं। एंड्रिया गिआम्ब्रूनो और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात 2015 में एक टीवी कार्यक्रम के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की करीबी बढ़ी, फिर वे लिव इन में रहने लगे। दोनों की एक बेटी, जिनेवरा है, जिसका जन्म 2016 में हुआ था।