Saturday, December 9, 2023
Ad Space
Homeअपराध वाणीकांग्रेस प्रर्यवेक्षक का विरोध, पुलिस से झड़प

कांग्रेस प्रर्यवेक्षक का विरोध, पुलिस से झड़प

उत्तर प्रदेश की विधायक और राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा के बयान को लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा ने विरोघ मार्च किया। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। आराधना मिश्रा ने हाल ही में एक बैठक में पार्टी सदस्यों को ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने से कथित तौर पर रोक दिया था।

इसी को लेकर बुधवार को जयपुर में युवा मोर्चा द्वारा आराधना मिश्रा के बयान का विरोध करते हुए भाजपा प्रदेश मुख्यालय से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय की ओर कूच करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस मोर्चा कार्यकर्ताओं को चौमूं हाउस सर्किल पर रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर नाराज कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गए। तमाम कोशिश के बाद भी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे नहीं जाने दिया। तब युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौमूं हाउस सर्किल पर ही कांग्रेस का पुतला जलाया।

पहले भाजयुमो द्वारा विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम स्टेच्यू सर्किल पर रखा गया था, लेकिन हाईकोर्ट की रोक के कारण देर रात प्रदर्शन की जगह बदलनी पड़ी। सुबह तक कार्यकर्ताओं को स्टेच्यू सर्किल पर ही प्रदर्शन करने की बात कही गई, लेकिनी बाद में भाजपा कार्यालय से पीसीसी कूच करने का कार्यक्रम बना लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Ad Space

Most Popular

Recent Comments