Saturday, December 9, 2023
Ad Space
Homeअपराध वाणीकांग्रेस हटाओ अपील, खुद के कहे में दम का दावा

कांग्रेस हटाओ अपील, खुद के कहे में दम का दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जयपुर के दादिया में जनसभा को सम्बोधित करते हुए राजस्थान को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाने का बिगुल फूंक दिया। कहा कि पिछले पांच साल जिस तरह की सरकार कांग्रेस ने चलाई है, वे जीरो नंबर पाने की हकदार है।
पीएम मोदी बोले कि गहलोत सरकार ने राजस्थान के लोगों और युवाओं के 5 महत्वपूर्ण साल बर्बाद कर दिए। इसलिए प्रदेश के लोगों ने ठान लिया है कि गहलोत सरकार को हटाएंगे और भाजपा को वापस लाएंगे। उन्होंने कहा, मैं जो कहता हूं, वो करके दिखाता हूं। इसलिए मेरी गारंटी में दम होता है और ये मैं सिर्फ हवा में नहीं कह रहा हूं, बल्कि बीते 9 वर्षों में मेरा ट्रैक रिकॉर्ड यही रहा है।

महिला आरक्षण बिल पर मोदी ने कहा कि आपके वोट से महिला आरक्षण बिल पास हुआ है। आप धन्यवाद के पात्र हैं। जो कांग्रेसी आज महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं, ये काम वो 30 साल पहले कर सकते थे। लेकिन सच्चाई ये है कि कांग्रेसी कभी चाहते ही नहीं थे कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। आज भी अगर ये नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आए हैं तो मन से नहीं आए हैं। ये महिलाओं के दवाब के परिणाम के कारण समर्थन में आए हैं। मोदी ने कहा, वन रैंक, वन पेंशन पर कांग्रेस ने झूठ बोला है। सैनिकों से जो वादा किया, वो पूरा नहीं किया। जब नीयत साफ होती है और जब खुद पर भरोसा होता है तब गारंटी पूरी करना सरकार की पहचान बन जाती है। हमने भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गारंटी दी थी और आज देश के भ्रष्टाचारियों पर कानून का जो डंडा चल रहा है, वो सब देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन पर आज यह जनसभा की।। इससे पूर्व पीएम मोदी धानक्या गए, जहां पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्मारक स्थल पुष्प अर्पित किया और उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी को देखा।

पीएम मोदी का जयपुर में 4 साल में यह पहला दौरा है। वैस राजस्थान का उनका यह 9वां दौरा है। प्रधानमंत्री इससे पहले 30 सितंबर 2022 को आबू रोड सिरोही में, 1 नवंबर 2022 को मानगढ़ धाम, बांसवाड़ा में, 8 जनवरी 2023 को भीलवाड़ा में, 12 फरवरी 2023 को दौसा में, 10 मई 2023 को नाथद्वारा और आबू रोड में, 31 मई 2023 को अजमेर में, 8 जुलाई 2023 को बीकानेर में और 27 जुलाई 2023 को सीकर दौरा करके सभा को संबोधित कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Ad Space

Most Popular

Recent Comments