जयपुर में कॉमेडियन और आप नेता ख्याली के खिलाफ एक महिला ने रेप का केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि कॉमेडियन ने उसे और उसकी सहेली को फिल्म में काम दिलाने के बहाने होटल में बुलाया औऱ वहां पहले उनके साथ छेड़छाड़ की। फिर सहेली के कमरे से बाहर जाने पर पीड़िता से रेप किया। इसके बाद आरोपी कॉमेडियन अपने साथियों के साथ होटल से भाग निकला। मानसरोवर थाने में हनुमानगढ़ की रहने वाली 28 साल की पीड़िता ने रेप और सहेली से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है।
मामला 11 मार्च का है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जॉब के सिलसिले में 9 मार्च को जयपुर के शास्त्री नगर में रहने वाली सहेली के घर आई थी। सहेली के घर रुककर मार्केटिंग का जॉब ढूंढने लगी। 11 मार्च को सहेली ने बताया कि 12 मार्च को ख्याली का शो है। शो में वह आम आदमी पार्टी का प्रचार करेगा।
उसने बताया कि कॉमेडियन ने उसे मिलने के लिए बुलाया है। वह भी उससे पहली बार ही मिलेगी। बोली- तू भी साथ चल मैं अकेली नहीं जाऊंगी। कॉमेडियन ने कहा है कि उसे राजस्थानी बोलने वाली लड़कियों की कॉमेडी शो के लिए आवश्यकता है। जॉब भी लगा सकता है। विक्की कौशल के साथ ‘रोला’ नाम की फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बन रही है। उसमें भी काम दिलायेगा।
पीड़िता ने बताया कि कॉमेडियन ने सहेली को काम की बात करने के लिए मानसरोवर स्थित एक होटल में बुलाया। रात करीब 8 बजे दोनों ख्याली से मिलने होटल पहुंच गईं। रिसेप्शन पर मिले लड़के से ख्याली के बारे में पूछा। लड़के ने बताया तुम्हारे नाम से होटल में 207 नंबर का कमरा बुक है। उनकी आईडी लेकर उसे कमरे की चाबी दे दी। कमरे में जाने के कुछ देर बाद ख्याली आया।
नशे में ख्याली ने बीयर की कैन खोली। सहेली के कहा- हम शराब नहीं पीते। मगर उसने कैन खोलकर जबरन पीड़िता के मुंह में बीयर डाल दी। जबरदस्ती एक-दो घूंट पीने के लिए मजबूर किया। इससे नाराज होने पर वहां से दोनों जाने लगीं। ख्याली ने कहा- यह गांव वाली हरकत मत करो। तुम्हारे के लिए खाना, रहना व पीना फ्री है। पास वाला कमरा खुद के नाम से बुक होना बताया। बोला- उसके कमरे में बैठकर खाना खाते हैं।
कमरे में जाने पर ख्याली कपड़े बदलकर बाथरूम में चला गया। ख्याली बार-बार सिगरेट लाकर उनके सामने पीने लगा। सिगरेट पीने को देने पर दोनों ने मना कर दिया। बातचीत के दौरान सहेली से बोला- वह उसे जी टीवी में काम पर लगा देगा। पीड़िता को कहा- वह उसे कल अपने साथ शो में लेकर जाएगा। ढाई हजार रुपए प्रतिदिन कॉमेडी शो के हिसाब से पैसे देगा। महीने के कम से कम 35-40 हजार रुपए कमाई करवाएगा। वह नशे की हालत में सहेली को बार-बार टच कर रहा था। सहेली ने उसे डाट दिया तो ख्याली ने कहा- हम फिल्मों में ऐसे ही मिलते हैं। आप जैसा समझ रहे है, मैं वैसा नहीं हूं। उसकी बातों पर विश्वास कर साथ बैठकर खाना खाया।
पीड़िता के अनुसार खाना खाने के तुरंत बाद ही विदेश में रह रहे सहेली के पति का कॉल आ गया। पति से बात करने के लिए सहेली पास वाले रूम में चली गई। ख्याली ने सहेली के जाते ही कमरा अंदर से लॉक कर लिया। पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने लगा। बार-बार मना करने पर भी आरोपी ख्याली ने उसके साथ जबरन रेप किया।
रेप करने के बाद ख्याली के कपड़े पहनने के दौरान पीड़िता लॉक खोलकर सहेली के पास कमरे में जाकर रोने लगी। सहेली ने उससे पूछा क्या हुआ? इतने में ही ख्याली भी पीछे-पीछे कमरे में आ गया। ख्याली ने कहा- कुछ नहीं हुआ। सहेली ने पूछा ये क्यों रो रही है? पीड़िता ने सहेली को रेप के बारे में बताया। सहेली के विरोध करने पर ख्याली उन्हें धमकाने लगा। धमकाया- अभी यह कमरा खाली करो। यहां नोटंकी करने की जरूरत नहीं है। अगर तुम पैसे के लिए ऐसा कर रही हो तो मुझसे अभी पैसे ले लो। सहेली ने ख्याली से कहा कि हम तो आपको सर-सर कर रहे है, लेकिन आप इतने गंदे काम कर रहे हो। सहेली ने धक्का मारकर ख्याली को वहां से भगा दिया।
ख्याली पुलिस के किसी बड़े अधिकारी की धमकी देकर चला लगा। ख्याली के साथ तीन लड़के व एक लड़की भी थी। वह सभी वहां से भाग गए। परिचितों को कॉल कर होटल बुलाकर पीड़िता और उसकी सहेली घर पहुंचे। आरोप है कि ख्याली धमकी देकर गया कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की तो वह जान से मरवा देगा। बदनाम करने की धमकी भी दी।

