Sunday, December 3, 2023
Ad Space
Homeअपराध वाणीजवान शहीद, पत्नी बेटे के जन्म से खुश

जवान शहीद, पत्नी बेटे के जन्म से खुश

राजस्थान में नागौर जिले के डीडवाना निवासी जवान फरमान खान अरुणाचल प्रदेश में शहीद हो गए। उनकी शहादत के बारे में पूरे परिवार और गांव को पता चल गया है सिवाय उनकी पत्नी आरजू निशा के। पत्नी खुश है क्योंकि कल देर रात ही उसने बच्चे को जन्म दिया है और अब पति का इंतजार कर रही है। ताकि वह आकर बच्चे को गोद में लेकर लाड कर सके। इधर, गांव के युवा और परिवार के सदस्य शहीद के सम्मान में यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे हैं।

फरमान खान लांस नायक के पद पर थे। उनकी पोस्टिंग कुछ समय से अरुणाचल प्रदेश में थी। वे 13 ग्रेनेडीयर में कार्यरत थे। तीन सितम्बर को उनकी शहादत हुई, जिसकी सूचना उसके बाद परिवार के चुनिंदा सदस्यों को ही दी गई। क्यों कि उस समय फरमान खान की पत्नी आरजू निशा प्रसव पीड़ा में थी। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया और कल रात आरजू ने एक बच्चे को जन्म दिया। अब परिवार यह समझ नहीं पा रहा है कि वे बेटे की शहादत का दुख मनाएं या आने वाले नए मेहमान की खुशी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

आरजू को इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। सैन्य अफसरों के अनुसार फरमान खान लेखापानी, अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। वह डीडवाना तहसील के सरदारपुरा कलां गांव के रहने वाले थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Ad Space

Most Popular

Recent Comments