Saturday, December 9, 2023
Ad Space
Homeअपराध वाणीमरीज ने महिला डॉक्टर की हत्या की

मरीज ने महिला डॉक्टर की हत्या की

केरल में एक सनकी मरीज ने लेडी डॉक्टर की हत्या कर दी। आरोपी ने जिस समय डॉक्टर पर हमला किया, उस समय डॉक्टर उसी के घावों की मरहम-पट्टी कर रही थी।

घटना केरल के कोट्टारक्कारा की है। मरीज की दरिंदगी का शिकार हुईं डॉक्टर की पहचान डॉ. वंदना दास के रूप में हुई है। डॉ. वंदना मात्र 22 साल की थीं।

घटना के बारे में बताया कि केरल के कोट्टारक्कारा के एक तालुक अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए व्यक्ति ने बुधवार को महिला डॉक्टर पर सर्जिकल छुरा से हमला कर दिया। आरोपी व्यक्ति को परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने के बाद पुलिस अस्पताल ले आई थी। कोट्टारक्कारा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब डॉक्टर उस व्यक्ति के पैर के घाव की ड्रेसिंग कर रही थी, तभी वह अचानक कैंची-छुरे लेकर वहां खड़े लोगों पर हमला कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवा डॉक्टर हमले में बुरी तरह घायल हो गई। आरोपी को अस्पताल लेकर आए पुलिस कर्मी भी हमले में घायल हो गए। मरीज के हमले में घायल हुई लेडी डॉक्टर वंदना को इलाज के लिए तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। डॉ. वंदना की मौत की जानकारी सामने आते ही डॉक्टरों में गुस्सा का भाव है।

आरोपी के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने शराब का सेवन किया था और जब हम उसे अस्पताल ले गए तो वह हिंसक हो गया था। वह महिला डॉक्टर के साथ अकेला था, क्योंकि हमें कमरे में जाने की अनुमति नहीं थी। डॉक्टर आरोपी के घाव की मरहम-पट्टी कर रही थीं। इसी दौरान उसने डॉक्टर पर चाकू, छुरी से हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में उस पर बहुत मुश्किल से काबू पाया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के एक अधिकारी ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना थी और केरल भर के डॉक्टर इसका विरोध करेंगे। आईएमए अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर अजीजिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हाउस सर्जन थीं और अपने प्रशिक्षण के तहत तालुक अस्पताल में थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Ad Space

Most Popular

Recent Comments