Monday, December 11, 2023
Breaking News
Ad Space
Homeन्यूजजमीन विवाद में 6 लोगों की हत्या

जमीन विवाद में 6 लोगों की हत्या

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले जमीन के विवाद को लेकर आज सुबह एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना के पीछे परिवारों के बीच पुराना विवाद है। शुक्रवार सुबह दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी से हमला कर दिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जानकारी के अनुसार घटना जिले के सिहोनिया थाना इलाके के लेपा भिडोसा गांव में घटी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग दूसरों को लाठियों से पीट रहे हैं। विवाद में महिलाएं भी नजर आ रही हैं। इसीबीच एक युवक बंदूक लेकर आता है और निशाना साधता है। वह एक के बाद एक कई लोगों पर फायर कर देता है। उसकी बंदूक की गोली लगते ही दूसरे पक्ष के लोग वहीं ढेर हो गए।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में गजेंद्र सिंह का परिवार है। उन पर दीछिंग के परिवार ने हमला किया। साल 2013 में घूरे के विवाद को लेकर दीछिंग के परिवार के दो लोगों की हत्या हुई थी। उसका केस अंबाह कोर्ट में चल रहा है। दोनों परिवार गांव में आमने-सामने ही रहते हैं। कोर्ट में दोनों परिवारों के बीच सहमति बन गई थी। पीड़ित परिवार ने आरोपी परिवार को कह दिया था कि उसके घर के सदस्य गांव में रह सकते हैं। उस घटना के बाद आरोपी परिवार के सदस्य विभिन्न शहरों में रह रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Ad Space

Most Popular

Recent Comments