Monday, December 11, 2023
Breaking News
Ad Space
Homeन्यूजयूपी में भगवा लहर

यूपी में भगवा लहर

उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनाव और विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज कर पूरे प्रदेश में भगवा रंग जमा दिया है। आजम खान के गढ़ रामपुर की स्वार विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी-अपना दल (एस) गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है। अपना दल प्रत्याशी शफीक अंसारी ने सपा की अनुराधा चौहान को करारी शिकस्त दी है। इस बार सपा ने मुस्लिम बाहुल्य स्वार में हिंदू कार्ड खेला था। मगर, यह काम नहीं आया। यही नहीं, सीट को बचाने के लिए आजम ने पूरी ताकत लगाई थी, लेकिन इसका भी असर नहीं दिखा।

इधर, छानबे सीट से भी बीजेपी-अपना दल गठबंधन की प्रत्याशी रिंकी कोल जीत गई हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल को 9589 वोटों से हराया। रिंकी को 76176 वोट मिले हैं, जबकि कीर्ति को 66587 वोट मिले हैं।

नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा को पहली बार इतनी बड़ी जीत मिली है। राज्य के 17 नगर निगम सीटों पर भगवा लहरा गया है। पिछली बार हारी मेरठ और अलीगढ़ की सीट भी भाजपा के खाते में आ गईं, वहीं पहली बार बने शाहजहांपुर नगर निगम में भी कमल खिल गया। यहां भाजपा उम्मीदवार अर्चना वर्मा मेयर बनेंगी।

भाजपा ने यूपी की सभी 17 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। इनमें से कानपुर, बरेली और मुरादाबाद में भाजपा ने निवर्तमान महापौर पर ही दांव लगाया था, शेष सभी सीटों पर नए कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा था। 17 में से 17 सीटों पर कमल खिल गया। 

पार्टी के चार प्रत्याशियों ने दूसरी बार महापौर बनने का गौरव हासिल किया। कानपुर से प्रमिला पांडेय,  त्रमुरादाबाद से विनोद अग्रवाल और बरेली से उमेश गौतम अनवरत दूसरी बार महापौर बने, जबकि हरिकांत अहलूवालिया इसके पहले भी मेरठ के के महापौर रह चुके हैं। झांसी में भाजपा के बिहारी लाल ने सबसे पहले जीत हासिल की। उन्हें कुल 123503 वोट मिले। वहां लड़ने वाले अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Ad Space

Most Popular

Recent Comments