Monday, December 11, 2023
Ad Space
Homeन्यूजलगातार कम हो रहे कोरोना केस

लगातार कम हो रहे कोरोना केस

देश में कोरोनावायरस संक्रमित केस लगातार कम हो रहे हैं। रविवार 30 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी रिपोर्ट में देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 5,874 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में अभी तक कुल एक्टिव कोरोनावायरस केस 49,015 हैं। इनमें तेजी से  कमी आ रही है। 29 अप्रैल को 7,171 कोरोनावायरस केस दर्ज किए गए, तो 28 अप्रैल को 7,533 नए मामले दर्ज किए गए। 27 अप्रैल को 9,355, 26 अप्रैल को 9,629 नए केस और 29 मौते दर्ज की गई थी। उसके पहले 25 अप्रैल को 6,660, 24 अप्रैल को 7,178, 23 अप्रैल को 10,112 22 अप्रैल को 12,193, 21 अप्रैल को 11,692 केस, 20 अप्रैल को 12,591 केस और 19 अप्रैल 10,542 कोविड-19 केस पाए गए थे। 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार 8,148 लोग ठीक होकर घर चले गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस से अब तक कुल 4,435,6693 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में रिकवरी दर 98.70 फीसदी दर्ज की गई। राहत की बात यह है कि कल के मुकाबले आज नए मामलों में मामूली गिरावट आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 40 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,508 हो गई है। आज सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार केरल में 15 मरीजों की मौत हुई है। कोविड मामलों की कुल संख्या 4.49 करोड़ दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Ad Space

Most Popular

Recent Comments