Monday, December 11, 2023
Ad Space
Homeन्यूजविधायक प्रजापत ने पहने जूते

विधायक प्रजापत ने पहने जूते

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पचपदरा विधायक मदन प्रजापत को जूते पहनाए गए। उन्हें चांदी की जूतियां भी भेंट की गई। 23 फरवरी 2022 से मदन प्रजापत बालोतरा को जिला बनाने की मांग को लेकर नंगे पैर थे। उन्होंने विधानसभा के बाहर अपने जूते छोड़ दिए थे।

प्रजापत ने शपथ ली थी कि जब तक बालोतरा को जिला बनाने की घोषणा नहीं होगी, वे जूते नहीं पहनेंगे। इसके बाद करीब 1 साल से प्रजापत नंगे पैर ही रहे। 17 मार्च को विधानसभा में मुख्यमंत्री ने बालोतरा समेत 19 नए जिलों की घोषणा की। खुशी में उनके समर्थकों ने विधायक को 750 ग्राम चांदी की जूतियां भेंट की। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सीएम गहलोत की मौजूदगी में प्रजापत को नए जूते पहनाए गए।

सोमवार को पचपदरा विधानसभा से कई कार्यकर्ता मदन प्रजापत के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद देने उनके जयपुर स्थित आवास पहुंचे थे। इसी दौरान मदन प्रजापत को अशोक गहलोत ने जूते पहनाकर विधायक का संकल्प पूरा करवाया। विधायक प्रजापत ने कहा कि पहली बार एक साथ 19 जिले बनाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्रांतिकारी फैसला लिया है। मेरी भावनाओं की कद्र करते हुए बालोतरा को जिला बनाया। ये मेरी जीत नहीं, बल्कि 36 कौम की जीत है।

विधायक ने कहा, जब मैने जूते त्यागे थे तो मेरे साथ कई कार्यकर्ताओं ने जूते त्याग दिए थे। इसके बाद समझाइश करने पर उन्हें जूते पहनाए गए। फिर भी 6 लोग जिद पर अड़े रहे और आज मेरे साथ ही जयपुर में इन्होंने भी जूते पहने हैं। पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से कई गांवों के लोग सोमवार को सीएम हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री के सामने उन्होंने गेर नृत्य किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित किया। मदन प्रजापत ने शंख बजाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत अभिनंदन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Ad Space

Most Popular

Recent Comments