Monday, December 11, 2023
Breaking News
Ad Space
Homeन्यूजस्टाइलिश क्रिकेटर दुर्रानी का निधन

स्टाइलिश क्रिकेटर दुर्रानी का निधन

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने गुजरात के जामनगर में आज सुबह आखिरी सांस ली। वो कैंसर से जूझ रहे थे। दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था।

1960 में दुर्रानी को अर्जुन अवार्ड का खिताब दिया गया था। दुर्रानी ने भारत की ओर से कुल 29 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 1202 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे। इसके अलावा 75 विकेट लेने में सफल रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विट कर सलीम दुर्रानी के निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की। ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। जब दुर्रानी सिर्फ 8 महीने के थे, तभी उनका परिवार पाकिस्तान के कराची में आकर बस गया था। इसके बाद जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ, तब दुर्रानी का परिवार भारत आ गया। दुर्रानी आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। साथ ही दर्शकों के कहने में छक्का जमाने के लिए भी दुर्रानी काफी मशहूर थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Ad Space

Most Popular

Recent Comments