राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पहले युनूस खान और उनके बाद भाजपा में बचे एकमात्र मुस्लिम चेहरे अमीन पठान ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। अमीन पठान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रहे हैं। उऩके साथ कई पार्षदों और भाजपा पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। पीसीसी के वॉर रूम में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमीन पठान और उनके समर्थकों को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई।
एकऔऱ मुस्लिम नेता ने छोड़ी भाजपा
RELATED ARTICLES