Saturday, December 9, 2023
Ad Space
Homeराजनीति वाणीचतुर्वेदी, परनामी के टिकट कटे, गोपाल शर्मा को मिला

चतुर्वेदी, परनामी के टिकट कटे, गोपाल शर्मा को मिला

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को राजस्थान में होने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 15 और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी अब तक कुल 197 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने 2 सीटों कोलायत और बारां अटरू पर उम्मीदवार बदले हैं। अभी पार्टी ने बाड़मेर, पचपदरा और बाड़ी सीट से उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। इस सूची में कुछ बड़े नेताओं के टिकट काटे गए हैं, जबकि कुछ चौंकाने वाली एंट्री हुई हैं।

विस्तार से…

पांचवीं सूची में शाहपुरा से बेरोजगार युवाओं के नेता उपेन यादव को उम्मीदवार बनाया है। जयपुर की प्रतिष्ठित सिविल लाइंस से पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का टिकट काटकर पत्रकार गोपाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी प्रकार अन्य पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का भी टिकट काटा गया है। उनके स्थान रवि नैयर उम्मीदवार बनाए गए हैं। जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को भी टिकट नहीं मिला है। वे पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुई थीं। उनके किशनपोल से लड़ने की चर्चा थी।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी अशोक परनामी को आदर्श नगर से टिकट नहीं दिया गया है। मगर कोटा उत्तर से वसुंधरा राजे के करीबी प्रह्लाद गुंजल को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। मध्य प्रदेश की सारिका सिंह बारां अटरू से उम्मीदवार थीं, लेकिन अब उनकी जगह राधेश्याम बैरवा को उम्मीदवार बनाया है। क्योंकि सारिका सिंह की जाति राजस्थान में अनुसूचित जाति की लिस्टेड में नहीं है, जबकि यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। भरतपुर में भाजपा से निलंबित पूर्व विधायक विजय बंसल को प्रत्याशी बनाया गया है। विजय बंसल भी वसुंधरा राजे के खास बताए जाते हैं।

इनके टिकट कटे-राव राजेन्द्र सिंह, अशोक पींचा, अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, मोहनलाल गुप्ता, विधायक धर्मनारायण जोशी, सुशील कंवर पलाड़ा, ममता शर्मा (कांग्रेस में शामिल)। वसुंधरा गुट के टिकट–प्रहलाद गुंजल, अमित चौधरी, अंशुमान भाटी, विजय बंसल, नीरजा शर्मा, बाबू सिंह राठौड़।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Ad Space

Most Popular

Recent Comments