मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी नेता जोधपुर के पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय के मीडिया सेंटर में गुरुवार रात केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रामेश्वर दाधीच को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। दाधीच के अलावा दौसा के पूर्व जिला प्रमुख विनोद शर्मा ने भी भाजपा ज्वॉइन की। दाधीच ने सूरसागर विधानसभा से कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बागी होकर निर्दलीय नामांकन किया था। आज सुबह ही उन्होंने नाम वापस लिया।