कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र (menifesto)जारी कर दिया है। इसे जन घोषणा पत्र-2 नाम दिया गया है। पार्टी ने जनता से जुड़ी दर्जनों घोषणाओं को इसमें शामिल किया है। सबसे बड़ी घोषणा प्रदेश की जनता से स्वास्थ्य से जुड़ी है। पार्टी ने चिरंजीवी स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने की घोषणा की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट, डॉ. सीपी जोशी और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया।
घोषणा पत्र के वादे
- किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक एमएसपी कानून लाया जाएगा। 2. चिरंजीवी बीमा की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रु किया जाएगा। 3. चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। 4. पंचायत स्तर पर सरकारी नौकरी का नया काडर बनाया जाएगा। 5. गैस सिलेंडर अभी 500 रु का मिल रहा है, उसे 400 रु किया जाएगा। 6. राज्य में RTE कानून लाकर इसके तहत निजी शिक्षण संस्थाओं में भी 12वीं तक की शिक्षा फ्री की जाएगी। 7. मनरेगा और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार में 125 से बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा। 8. छोटे व्यापारियों, दुकानदारों को 5 लाख रु तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाने के लिए व्यापारी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू होगी। 9. सरकारी कर्मचारियों को 9,18,27 के साथ चौथी वेतनमान श्रंखला व अधिकारियों को एपेक्स स्केल दिया जाएगा।,10. 100 तक जनसंख्या वाले गांवों और ढाणियों को सड़क से जोड़ा जाएगा। 11. हर गांव एवं शहरी वार्ड में सिक्योरिटी गार्ड लगाए जाएंगे। 12. आवास का अधिकार कानून लाकर सभी को आवास दिए जाएंगे। 13. जातिगत जनगणना की जाएगी। 14. पहले से चल रही योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा।