राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तीसरी सूची गुरुवार को जारी की गई। इस सूची में 58 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। 26 सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। इस सूची में न तो किसी मौजूदा विधायक का टिकट काटा गया है, न ही किसी सांसद को टिकट दिया गया। सात महिलाओं को टिकट दिया गया है। पार्टी ने तीन सूचियों में कुल 182 प्रत्याशी घोषित कर दिए है। तीसरी सूची में भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की चली बताते हैं। हालांकि उऩके समर्थक कुछ नेताओं के टिकट काटे भी गए हैं।
विस्तार से…
तीसरी लिस्ट में वसुंधरा गुट के रामसिंह कस्वा, कैलाश मेघवाल, यूनूस खान, बाबूलाल वर्मा, कैलाशराम मेघवाल, सुरेन्द्र पारीक, बंशीधर बाजिया, कृष्णेन्द्र कौर दीपा, शंभू सिंह खेतासर तथा ओमेन्द्र सिंह हाड़ा के टिकट काटे गए हैं। सूची इस प्रकार है—सादुलशहर- गुरवीर सिंह- बराड़, करणपुर- सुरेंद्र पाल सिंह, सूरतगढ़- रामप्रताप कासनिया, खाजूवाला- डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, कोलायत- पूनम कंवर भाटी, सादुलपुर- सुमित्रा पूनिया, पिलानी- राजेश दहिया, खेतड़ी- धर्मपाल गुर्जर, सीकर- रतनलाल जलधारी, खंडेला- सुभाष मील, विराट नगर- कुलदीप धनखड़, जमवारामगढ़- महेंद्र पाल मीणा, हवामहल – बालमुकुंद आचार्य, किशनगढ़बास- रामहेत सिंह यादव, बहरोड़- जसवंत सिंह यादव, रामगढ़- जय आहूजा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़- बन्ना राम मीणा, कठूमर- रमेश खिंची, कामां- नौक्षम चौधरी, बयाना- बच्चू सिंह बंशीवाल, नदबई- जगत सिंह, बसेड़ी- सुखराम कोली, करौली- दर्शन सिंह गुर्जर, महवा- राजेंद्र मीणा, सिकराय- विक्रम बंशीवाल, दौसा- शंकर लाल शर्मा, गंगापुर- मानसिंह गुर्जर, निवाई- रामसहाय वर्मा, टोंक- अजित सिंह मेहता, लाडनूं- करणी सिंह, डीडवाना- जितेंद्र सिंह जोधा, खींवसर- रेवतराम डांगा, डेगाना- अजय सिंह किलक, मारवाड़ जंक्शन- केसाराम चौधरी, फलोदी- पब्बा राम बिश्नोई, लोहावट- गजेंद्र सिंह खींवसर, ओसियां- भैरा राम चौधरी, भोपालगढ़- कमसा मेघवाल, सरदारपुरा- महेंद्र सिंह राठौड़, जोधपुर- अतुल भंसाली, लूणी- जोगाराम पटेल, जैसलमेर- छोटू सिंह भाटी, गुड़ामालानी- केके बिश्नोई, भीनमाल- पूरा राम चौधरी, रानीवाड़ा- नारायण सिंह देवल, वल्लभनगर- उदयलाल डांगी, बांसवाड़ा-धनसिंह रावत, कपासन- अर्जुनलाल जीनगर, बेगूं – सुरेश धाकड़, भीम- हरी सिंह चौहान, शाहपुरा- लालाराम बैरवा, हिंडौली- प्रभुलाल सैनी, केशोरायपाटन- चंद्रकांता मेघवाल, लाडपुरा- कल्पना देवी, रामगंज मंडी- मदन दिलावर, अंता- कंवर लाल मीणा, किशनगंज- ललित मीणा औऱ बारां-अटरू से सारिका चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है।