टाटा ग्रुप जल्द ही आई-फोन बनाने लग जाएगा। कंपनी लोकल और ग्लोबल मार्केट दोनों के लिए आई-फोन का निर्माण शुरू करेगी। इसकी पुष्टि हो गई है। टाटा ने भारत में आईफोन बनाने वाली कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है। इसकी पुष्टि खुद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर की है। जहां पहले दुनियाभर में बिकने वाले ज्यादातर आई-फोन चीन में बनते थे, वहीं अब भारत में इनका निर्माण होगा। टाटा ने भारत में आई-फोन बनाने के लिए टाइवान की कंपनी विस्ट्रॉन कोर्प का अधिग्रहण किया है।