भारतीयों को श्रीलंका जाने के लिए वीजा नहीं लेना पड़ेगा। हमारे लिए यहां वीजा फ्री एंट्री रखी गई है। श्रीलंका की कैबिनेट ने भारत के साथ सात देशों के यात्रियों को बिना वीजा देश की यात्रा करने का प्रस्ताव रखा है। ये फैसला कर्ज में डूबे इस देश के पर्यटन क्षेत्र को फिर से उठाने के प्रयास के लिए शुरू किया गया है। ये प्रोजेक्ट 31 मार्च, 2024 तक पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू किया गया है। सितंबर में श्रीलंका आने वाले यात्रियों के आंकड़ों के अनुसार, 30 हजार यात्रियों और 26 प्रतिशत के साथ भारत पहले नंबर पर है।