राजस्थान घूमने के लिए सर्दी का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है। रेगिस्तानी सूर्य उतना गर्म नहीं रहता और दिन सुखद होते हैं। यहां सर्दियों में आयोजित अधिकांश त्योहारों से पर्यटक विशेष तौर पर आकर्षित होते हैं। दुनिया के कोने –कोने से आने वाले पर्यटकों का उत्साह देखते ही बनता है। प्रदेश में मानसून समाप्त हो जाने के बाद तापमान में गिरावट होने लगती है। अक्टूबर में सर्दियों के प्रारभ होने से मार्च तक यहां ठंडक रहती है। वैसे तो किसी भी समय राजस्थान को बखूबी देख सकते हैं। हर बार कुछ नया अलबेला देखने को मिलेगा।