
देश की अर्थव्यवस्था दूसरी तिमाही में 8.4 फीसदीकी दर से बढ़ी है। यह वृद्धि सभी अनुमानों के मुताबिक ही रही। वित्तीय घाटा पूरे साल के लक्ष्य की तुलना में अप्रैल से अक्टूबर के बीच 36.3 फीसदीया 5.47 लाख करोड़ रुपए रहा। कुल खर्च 18.27 लाख करोड़ रुपए रहा। पिछले साल वित्तीय घाटा119.7 फीसदीथा।
इसी समय में सरकार का राजस्व12.6 लाख करोड़ रुपए रहा। बजट अनुमान की तुलना में यह 70.5 फीसदीरहा। पिछले साल इसी समय में यह 34.2 फीसदीथा। टैक्स से कमाई 10.53 लाख करोड़ रुपए रही। 8 प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर अक्टूबर में 7.5 फीसदीपर रही। इसमें सबसे ज्यादा वृद्धिप्रकृतिक गैस की 25.8 फीसदीरही। कोयला क्षेत्र की वृद्धि14.6 फीसदी, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स की 14.4 और सीमेंट की 11.3 फीसदी वृद्धिरही। इलेक्ट्रिसिटी, स्टील और फर्टिलाइजर्स में भी वृद्धि रही। हालांकि कच्चे तेल की ग्रोथ में 2.2 फीसदी की गिरावट रही।