
मुंबई टेस्ट में जीत के साथ ही टीम इंडिया 124 अंकों के साथ टेस्ट क्रिकेट में फिर से नंबर-1 टीम बन गई है। वहीं, न्यूजीलैंड 121 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। कीवी टीम ने जून 2021 में भारत से नंबर एक की पोजिशन छीनी थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 372 रनों से जीत मिली है। ये रनों के हिसाब से टेस्ट में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जब सीरीज की शुरुआत हुई थी, तब न्यूजीलैंड के 126 रेटिंग पॉइंट थे। वहीं, भारत के 119 रेटिंग पॉइंट थे। कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। इससे रेटिंग में भारत को फायदा और न्यूजीलैंड को नुकसान पहुंचा। मुंबई टेस्ट में हार के बाद न्यूजीलैंड की नंबर वन बने रहने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं हैं। भारत साल 2009 में पहली बार टेस्ट की नंबर वन टीम बनी थी। तब टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।
अगर आईसीसीवर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्लूटीसी) की बात करें, तो भारतीय टीम को ज्यादा फायदा नहीं हुआ है। टीम इंडिया अभी भी तीसरे स्थान पर है। टीम का अंक प्रतिशत58.33 है। वहीं, टीम के 42 अंक हैं। भारत ने इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3 मैच जीते हैं। वहीं, एक में टीम को हार और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं।वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के सबसे ज्यादा 42 पॉइंट्स हैं। वहीं, श्रीलंका और पाकिस्तान के 24 पॉइंट्स हैं, लेकिन फिर भी टीम इंडिया दोनों टीमों से नीचे है। ऐसा इसलिए क्योंकि आईसीसीके नियमों के अनुसार जिस टीम के अंक प्रतिशतज्यादा होते हैं, वही टीम टॉप पर होती है। श्रीलंका काअंक प्रतिशत100 हैं। वहीं, पाकिस्तान का अंक प्रतिशत66.66 हैं। इसलिए ये दोनों टीमें भारत से आगे हैं। मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड को मुंबई टेस्ट हारने से बड़ा झटका है।वह अब चौथे से छठे स्थान पर खिसक गया है।