
राजस्थान में कुछ दिन पहले हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पार्टी सबकुछ ठीक हो जाने का दावा कर रही है, लेकिन वास्तविकता में ऐसा दिख नहीं रहा है। एक बार फिर मरुधरा में सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस के गहलोत गुट और पायलट गुट आपसे में टकराना जारी रखे हैं। ताजी घटना श्रीगंगानगर में हुई है। वहां जिला मुख्यालय में प्रभारी मंत्री गोविंद राम मेघवाल के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद दोनों गुटों के पार्टी कार्यकर्ता मंच पर स्थान देने को लेकर आपस में उलझ गए।
मंच पर जगह नहीं मिलने की वजह से एक गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा मंच का संचालन कर रहे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उलाहना दिया गया, जिस पर दोनों गुटों के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए।
मंच का संचालन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सहारण कांग्रेस पार्टी की कमान संभाल रहे थे, तो उन्हें भीमंचपरस्थाननहींदियाजाताथा। मौके पर मौजूद श्रीगंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं से समझाइश की।तबकहींजाकरमामलाशांतहुआ।प्रदेश में सियासी संकटकेदौरान श्रीगंगानगर कांग्रेस के तत्कालीन जिला अध्यक्ष संतोष सहारण ने सचिन पायलट के समर्थन में इस्तीफा देते हुए अपनी कार्यकारिणी भंग कर दी थी। इसके बाद से ही कांग्रेस जिला संगठन खालीहै। श्रीगंगानगरजिलेमेंन कांग्रेस जिला अध्यक्ष है औरन ही जिला कार्यकारिणी। कुछ दिन पहले भी दोनों गुटों के पार्टी कार्यकर्ता मंत्री हेमाराम चौघरी के सामने भिड़ गए थे।