
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट होटल में रॉयल स्टाइल में सम्पन्न हुई थी। दोनों ने इस हैरिटेज होटल में बेहद ही धूम-धाम से सात फेरे लिए थे। शादी से दो तीन दिन पहले से ही देश भर की मीडिया और सोशल मीडिया में शादी के चर्च छाए हुए थे।
9 दिसंबर को शादी के बाद दोनों दूसरे ही दिन हनीमून पर रवाना हो गए थे। वहीं 10 दिसंबर को दोनों के परिवारजन और गेस्ट मुंबई वापस लौट आए थे। चर्चा थी कि विक्की और कटरीना शादी के बाद हनीमून के लिए मालदीव जा रहे हैं। दोनों को चॉपर में बैठे भी स्पॉट किया गया था लेकिन उनके हनीमून डेस्टिनेशन का अभी कुछ खुलासा नहीं हुआ है।
अब यह कपल हनीमून से वापस मुंबई लौट चुका है। शादी के बाद दोनों पहली बार पति-पत्नी के रूप में मुंबई एयरपोर्ट में नजर आए। दोनों पहली बार पब्लिक प्लेस में पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए।
मांग में सिंदूर, गले में मंगजसूत्र, हाथों में चूड़ा, हल्के गुलाबी रंग का चूड़ीदार में कटरीना मैरिड लुक देख में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।