
इस दुनिया में एक गांव ऐसा भी है जहां पर लड़कियां बड़ी होते ही लड़के में बदल जाती है।इस अनोखे गांव में जैसे-जैसे लड़कियां बड़ी होती है, उनके शरीर में बदलाव होता है और वह लड़कों के जैसी बन जाती है।
डोमिनिकल रिपब्लिक के सेलिनास नाम के इस गांव को लोग श्रापित मानते हैं। इस रहस्य का आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं कि कैसे लड़कियों का एक खास उम्र के बाद जेंडर चेंज हो जाता है औऱ वेलड़का बन जाती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसारइस गांव की लड़कियां 12 साल की उम्र में लड़कों में बदल जाती है। गांव की जनसंख्या महज 6 हजार है। यह छोटा सा गांव दुनिया के शोधकर्ताओं के लिए शोध का विषय बना हुआ है। लड़कियों के लड़का बनने की अजीब बीमारी से गांव के लोग काफी परेशान हैं। जब गांव में किसी के घर लड़की का जन्म होता है तो उस परिवार में मातम पसर जाता है। उन्हें डर होता है कि उनकी बेटी बड़ी होने पर लड़का बन जाएगी। लोगों का कहना है कि इस गांव में किसी अदृश्य शक्ति का साया है। वहीं कुछ बुजुर्ग गांव को श्रापित मानते हैं। गांव में ऐसे बच्चों को ‘ग्वेदोचे’ कहा जाता है।इस अनोखी बीमार के बारे में डॉक्टर्स का कहना है कि ये बीमारी ‘आनुवंशिक विकार’ है। स्थाइनीय भाषा में इस बीमारी से ग्रसित बच्चों को ‘सूडोहर्माफ्रडाइट’ कहा जाता है। इस बीमारी की वजह से लड़कियों की आवाज भारी होने लगती और शरीर में वो बदलाव आने शुरू हो जाते हैं, जो धीरे-धीरे उन्हें लड़की से लड़का बना देते हैं।