
हाल ही में हुए एक अध्ययन मेंबताया गया कि कौन सी जगहों पर वायरस की चपेट में आने का खतरा सबसे अधिक होता है। अगर कोई इन जगहों पर जाता है तो उसके पॉजिटिव आने के चांस बढ़ जाते हैं और जिससे दूसरों में भी यह वायरस फैल सकता है। इस अध्ययन का डेटा ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के डोमिनेंट वैरिएंट बनने से पहले लिया गया था और फिर उसका अध्ययनकिया गया।
सैगके इस अध्ययन में 10 हजार लोगों की रोजाना की गतिविधियों पर नजर रखी गई थी, जिसमें पाया गया कि जो लोग बाहर खरीददारी करने गए थे, उन लोगों में सबसे अधिक वायरस फैलने का खतरा था। शॉपिंग के बाद, पब और रेस्तरां जाने वाले और सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करने वालों में सबसे अधिक वायरस फैलने का जोखिम था।
रिसर्च के अनुसार सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करने वाले और होटल जाने वाले लोगो में पिछले साल सितंबर और नवंबर की अपेक्षा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने की संभावना 1.3 गुना थी। खेल से जुड़ी सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटी के कारण भी वायरस फैलता है, जिससे आउटडोर गेम्स में शामिल होने वाले लोगो में कोविड का 1.36 प्रतिशत अधिक जोखिम था। यह भी पाया गया कि जिन लोगों को काम के लिए अपना घर छोड़ना पड़ा, उन लोगों में घर से न निकलने वाले लोगों की तुलना में कोविड होने की संभावना अधिक थी। वहीं रिसर्चर्स अभी सिनेमा हॉल, म्यूजिक कॉन्सर्ट, नाइट क्लब या खेल में जाने और वायरस के जोखिम का विश्वसनीय डेटा प्रदान करने में सक्षम नहीं थे। अध्ययन के अनुसारइन गतिविधियों को करने वाले लोगों को कोविड की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है—-बाहर जाकर शॉपिंग करने वाले लोगों में : 2.18 प्रतिशत। आउटडोर गेम्स खेलने वाले लोगों में : 1.36 प्रतिशत। बस का उपयोग करने वाले लोगों में : 1.31 प्रतिशत। रेस्तरां या कैफे में भोजन करने वाले लोगो में : 1.29 प्रतिशत। पब, बार या क्लब में जाने वाले लोगों में : 1.28 प्रतिशत। पार्टी में जाने वाले लोगों में : 1.27 प्रतिशत। जिम या इनडोर खेलेने जाने वाले लोगों : 1.27 प्रतिशत। काम के लिए घर से निकलने वाले लोगों में : 1.2 प्रतिशत। टैक्सी का उपयोग करने वालों में : 1.19 प्रतिशत। ट्रेन का उपयोग करने वालों में 1.18 प्रतिशत औऱ सप्ताह में एक बार से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाले लोगों में : 1.28 प्रतिशत खतरा रहता है।