रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के आज 12वें दिन इंटरनेशनल कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। रूस इसमें हिस्सा नहीं ले रहा है। सुनवाई आज और कल दो दिन चलेगी। इधर, रूस ने पूरे यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है। सीजफायर दोपहर 12.30 बजे से शुरू हुआ है। इस दौरान युद्ध में फंसे लोगों को निकालने के लिए ह्यूमन कॉरिडोर बनाया गया है। यह दूसरी बार है जब रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है। पहले दो शहरों में सीजफायर किया गया था, लेकिन रूस ने इसे कुछ घंटों में इसे खत्म कर बमबारी शुरू कर दी थी।
युद्ध विराम से पहले सोमवार सुबह रूस ने यूक्रेन के खार्किव शहर में रिहाइशी इमारतों को निशाना बनाया। हालांकि, लोगों को पहले ही बंकरों समेत सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी जा चुकी थी। इधर, यूक्रेन ने कई रूसी टैंकों को तबाह करने का दावा किया है।
