रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के आज 14वें दिन दोनों देशों के तेवर नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं। रूस ने कहा है कि उसका यूक्रेन सरकार को उखाड़ फेंकने का कोई इरादा नहीं है। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी साफ कर चुके हैं कि अब वे नेटो की सदस्यता लेने पर ज्यादा फोकस नहीं कर रहे हैं।
तनावपूर्ण माहौल के बीच इसे एक बड़ा डेवलपमेंट माना जा रहा है। दोनों देशों के रुख में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि यूक्रेन अब इस जंग को खत्म करना चाहता है। शायद यही वजह है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है।
रूस औऱ यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए 14 दिन हो गए हैं, लेकिन दोनों देशों की सेनाएं पीछे नहीं हटी हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति इस युद्ध के बीच अमरीका और नाटो के रुख से काफी नाराज हैं। इस नाराजगी के चलते ही जेलेंस्की ने साफ किया है कि उन्हें नाटो में सदस्यता नहीं चाहिए। देखा जाए तो यूक्रेन के राष्ट्रपति ने वो बयान दिया है जो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुरू से ही सुनना चाहते थे। दोनों के बीच फसाद की मुख्य वजह ही यूक्रेन का नाटों की ओर झुकाव रही है। अब माना जा रहा है कि युद्ध जल्द खत्म हो सकता है।
