बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपने ताऊ दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि रणधीर कपूर डिमेंशिया बीमारी से जूझ रहे हैं।
एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा- मेरे अंकल रणधीर कपूर, जो कि डिमेंशिया के शुरुआती दौर से गुजर रहे हैं, फिल्म शर्मा जी नमकीन देखने के बाद मेरे पास आए थे। उन्होने कहा- बताओ अपने पिता को कि वो शानदार हैं, वे कहां हैं, चलो उन्हें फोन करते हैं।
रणधीर कपूर नामी एक्टर और फिल्ममेकर राज कपूर से बड़े बेटे हैं। उन्होंने अपने छोटे भाई (ऋषि कपूर, राजीव कपूर) को खो दिया है। ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 में हुआ। दो साल तक कैंसर से जूझने के बाद ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली, जबकि पिछले साल राजीव कपूर का हार्ट अटैक आने के बाद निधन हुआ था। परिवार ने राज कपूर को 1988 में खोया था। वहीं उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर का 2018 में निधन हुआ था।
रणधीर कपूर की शादी एक्ट्रेस बबीता से हुई, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद वे अलग हो गए थे। इस शादी से कपल की दो बेटिया हैं– करीना कपूर और करिश्मा कपूर।
डिमेंशिया में शख्स की याददाश्त, सोचने की क्षमता पर गहर असर पड़ता है। उसे चीजें याद नहीं रहती। याददाश्त खोना इसमें अक्सर देखा जाता है। इस बीमारी से ग्रसित कुछ लोग अपनी भावनाओं और शरीर में हो रहे बदलावों पर काबू नहीं रख पाते।
