
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को अपने सरकारी आवास 10 जनपथ पर पार्टी नेताओं के साथ एक आपात बैठक की। 4 घंटे तक चली इस बैठक में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) भी शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस को देशभर में मजबूत करने के लिए एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। सोनिया गांधी ने उस पर अमल के लिए एक कमेटी बनाने की घोषणा की।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को अपने सरकारी आवास 10 जनपथ पर पार्टी नेताओं के साथ एक आपात बैठक की। पीके ने अपने प्रजेंटेशन में 2024 के चुनाव में भाजपा को हराने का रोडमैप बताया। सूत्रों के अनुसारपीकेने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में सिर्फ 370 सीटों पर फोकस करें। देशभर में लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं। पीकेने दूसरा सुझाव यह दिया कि जहां कांग्रेस कमजोर है, वहां ड्राइविंग सीट मजबूत सहयोगी को दे देकर साथ चुनाव लड़े।
कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में पीकेने 2024 को लेकर प्रजेंटेशन दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक कमेटी बनाने की घोषणा की है। कमेटी एक हफ्ते में रिपोर्ट देगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही कांग्रेस आगे काम करेगी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी ने पीके को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है।बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, एके एंटोनी, दिग्विजय सिंह, अजय माकन, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, पी. चिदंबरम और रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहे।