
भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को मॉनसून 2022 के बेसब्री से इंतजार के बीच मौसम विभाग के बाद निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी-स्काकईमेट ने भी अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है।एजेंसी के अनुमान में बताया गया है कि इस साल केरल में प्री-मॉनसून बारिश व्यापक और शक्तिशाली होगी।
एजेंसी ने आज2022 के लिए अपना मॉनसून पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा, इस साल केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत 26 मई 2022 को (3दिनों की मॉडल त्रुटि के साथ) होने की संभावना है। मॉनसून की शुरुआत यह सामान्य तारीख से पहले होगी।1961 से 2019 तक के आंकड़ों के आधार पर भारत में मॉनसून की शुरुआत की सामान्य तिथि 1 जून है।
स्काईमेट को उम्मीद है कि आगामी मॉनसून लंबे समय तक 98 फीसदी(5 फीसदीत्रुटि मार्जिन के साथ) ‘सामान्य’ रहेगा। जून से सितंबर तक 4 महीने की औसत अवधि के लिए यह सामान्य या सामान्य से अधिक मॉनसून का लगातार चौथा वर्ष होगा।एजेंसी का कहना है कि केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत मुख्य रूप से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में समुद्री परिस्थितियों द्वारा नियंत्रित होती है। हाल ही में आए आसनी चक्रवात ने मॉनसून की धारा को सामान्य से पहले बंगाल की खाड़ी में रोक दिया था।