
गैस सिलेंडर की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजीगैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपए का इजाफा किया गया है। इस महीने दूसरी बार गैस के दाम बढ़ाए गए हैं।
आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजीसिलेंडर 1003 रुपए पर मिलेगा। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलूसिलेंडर 809 रुपए से 1003 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में एलपीजी के दाम 1029 रुपए और चेन्नई में 1018.5 रुपए तक आ गए हैं।
देश के अधिकतर शहरों में अब एलपीजी सिलेंडर का भाव 1000 रुपए के पार पहुंच गया, लेकिन दिल्ली इसमें पीछे रह गई थी। अब पूरे देश में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए के पार है।इससे पहले 7 मई घरेलू गैससिलेंडर के दाम में 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।
7 मई को घरेलू सिलेंडर जहां 50 रुपए महंगा हुआ था, वहीं 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपए सस्ता हुआ था। आज इसके रेट में 8 रुपए की वृद्धि की गई है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2,354, कोलकाता में 2,454, मुंबई में 2,306 और चेन्नई में 2,507 का बिक रहा है।
दिल्ली में आज से पहले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 809 रुपए थी, जो अब 1003 रुपए पर पहुंच गई है। इस प्रकार बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 194 रुपए बढ़ी है। इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है।