
भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को जानकारी दी है कि देश में 88 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी का कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। उनको वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। मंडाविया ने एक ट्वीट में कहा, देश की 88 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को अब कोविड-19 के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया चुका है। बधाई भारत!
स्वास्थ्य मंत्रालय की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसारभारत का कुल टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 193.13 (1,93,13,41,918) करोड़ से अधिक हो गया है। किसी लोकतांत्रिक देश में इतना बड़ा वैक्सीनेशन ड्राइव सफलता पूर्वक चलाने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत में पिछले 24 घंटों में 4,47,637 कोविड टेस्ट किए गए, 2685 नए मामले सामने आए, जिससे देश में अब कुल सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 16,308 हो गई है। इसके बाद भारत में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.60 प्रतिशत रह गई है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.54 प्रतिशत है।
भारत मेंराष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी, 2021 को केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया था और टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था।राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के ही एक हिस्से के रूप मेंभारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविडटीके उपलब्ध करा रही है।देश में 12 से 14 साल के बच्चों का भी टीकाकरण कराया जा रहा है। अब तक इस आयु वर्ग में कुल 3 करोड़ 36 लाख बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।