पंजाबी सिंगर व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पंजाब की आम आदमी पार्टी वाली सरकार ने कल ही 424 लोगों की सुरक्षा वापस ली थी, जिसमें सिद्धू मूसेवाला भी शामिल थे। मूसेवाला ने मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात बंदूकधारियों ने उनके ऊपर गोलियां चलाई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हमला उन पर उस समय हुआ, जब वह अपने दोस्तों के साथ अपने गांव मनसा जा रहे थे। इस हमले में दो और लोग घायल बताए जा रहे हैं।
सिद्धू मूसेवाला ने मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिन्हें आम आदमी पार्टी के डॉ विजय सिंगला ने 63,323 मतों के अंतर से हराया था।
