भगवान श्रीराम मंदिर एक लिए देशभर में भक्तों द्वारा निधि समर्पण योजना में जमकर दान किया गया है। कई भक्त ऐसे भी हैं, जिन्होने करोड़ो रु दान किए हैं। लेकिन इसी में ऐसे भी कई दानी हैं, जिनके चेक बाउंस हो गए हैं। ऐसे लोगों की संख्या 15 हज़ार से अधिक है। कुल बाउंस हुई चेक की राशि 22 करोड़ रु से अधिक है।
विश्व हिन्दू परिषद की ओर से देशभर के जिलो की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अब तक 3 हज़ार 400 करोड़ रु दान में मिले है। 22 करोड़ रु से अधिक के चेक बाउंस भी हुए हैं। किन कारणों से ये चेक बाउंस हुए हैं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है।
चेक बाउंस की जानकारी निकालकर इन चेक को अलग करते हुए एक दूसरी रिपोर्ट भी बनाई जा रही है। जिससे सही जानकारी हासिल हो सके कि कौन सा चेक किस कारण से बाउंस हुआ है। तकनीकी कारणो से बाउंस होने वाले चेकों को बैंक के साथ बैठक करके दोबारा जमा किया जाएगा।
चेक बाउंस कराने वाले सबसे अधिक अयोध्या जिले के लोग हैं। इनकी संख्या 2 हज़ार से अधिक है। जबकि देशभर से आए 15 हज़ार से अधिक लोगों के चेक विभिन्न कारणो से वापस कर दिए गए हैं, जिनमें अकाउंट में बैलेंस नहीं होना भी प्रमुख कारण है। श्रीराम मंदिर के लिए एक लाख रु से लेकर 5 लाख रु तक दान करने वालों की संख्या 31,663 है। वहीं 5 लाख रु से लेकर 10 लाख तक दान करने वालों की संख्या 1,428 है। 10 लाख से लेकर 25 लाख रु तक दान करने वालों की संख्या 950 है। 25 लाख से लेकर 50 लाख रु दान करने वालों की संख्या 123 है। 50 लाख रु से लेकर एक करोड़ रु तक दान करने वालों की संख्या 127 है। एक करोड़ से अधिक का दान करने वालों की संख्या 74 है।
