अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि नूपुर शर्मा की घटना के बाद मलेशिया और इंडोनेशिया के मुस्लिम हैकरों ने भारत के खिलाफ साइबर युद्ध छेड़ दिया है। दो हैकर समूह ड्रैगन फोर्स मलेशिया और हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया दोनों ने भारत के खिलाफ साइबर युद्ध शुरू किया है।
इन समूहों ने दुनियाभर के मुस्लिम हैकरों से भी अपील की है कि वे भारत पर साइबर हमला शुरू करें। अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने कहा कि हैकर्स ग्रुप्स ने 2 हजार से ज्यादा वेबसाइट हैक कीं हैं। हैकर्स ने नूपुर शर्मा के घर और पर्सनल डिटेल ऑनलाइन डाले। इसके अलावा असम के एक क्षेत्रीय चैनल में लाइव टेलीकास्ट के बीच में पाकिस्तान का झंडा दिखाया गया। हैकर्स ने ठाणे पुलिस की वेबसाइट भी हैक कर और आंध्र प्रदेश पुलिस का पर्सनल डिटेल दिया गया। लोगों के आधार कार्ड और पैनकार्ड भी ऑनलाइन लीक हुए हैं।
अहमदाबाद साइबर क्राइम ने इस बाबत मलेशिया और इंडोनेशिया सरकार को पत्र लिखा है। पत्र में दोनों समूहों के लिए इंटरपोल लुकआउट नोटिस का जिक्र किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नूपुर शर्मा की ओर से पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान के बाद देशभर में कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए। उदयपुर में एक टेलर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उधर, अरब देशों में भी कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई जगह भारतीय सामान के बहिष्कार की खबरें भी आईं।
