रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का देर से आना बहुत आम बात है। हाल में एक ऐसा वाक्या हुआ, जब ट्रेन 9 घंटे देरी से पहुंची तो लोग खुशी से झूम उठे।
इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह कहां का है और कब का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इसका वीडियो शेयर किया। कैप्शन में लिखा- हमारी ट्रेन 9 घंटे लेट हो गई, इस पर लोगों ने कुछ इस तरह से रिएक्ट किया।
वीडियो में दिख रहा है कि लोग बेसब्री से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो लोगों में खुशी का माहौल दिखा। कुछ लोग सीटी बजा रहे हैं तो कुछ लोगों ने ताली बजाकर ट्रेन का स्वागत किया।
सोशल मीडिया पर यूजर वीडियो पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ऐसा बहुत ही कम देखा गया है कि ट्रेन 9 घंटे लेट हुई, इसके बाद भी लोगों ने इंतजार किया बहुत सब्र है। एक अन्य ने लिखा- इंडिया में चाहे कोई भी प्रॉब्लम हो लोग मीम बना ही देते हैं। कई लोगों ने कहा- यही तो खूबसूरती है इस देश की।
