बेंगलुरु के केआर मार्केट फ्लाईओवर से 10 रूपये के नोटों को उछालने का मामला सामने आया है। इस फ्लाई ओवर से एक अंजान आदमी ने फ्लाईओवर पर चढ़कर नोट उछाले। नोटों को गिरता देख कुछ लोग लूटना शुरू कर दिया। जब तक पुलिसकर्मी फ्लाई ओवर के ऊपर चढ़कर जाते तब तक वो व्यक्ति वहां से भाग गया।
इस मामले की आरंभिक जांच में पता चला है कि इस शख्स ने 10- 10 रुपए के करीब 3 हजार रुपए हवा में उछाले। पुलिस को आशंका है कि ये व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार हो सकता है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस वाकये का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स खुलेआम फ्लाईओवर पर नोट हवा में उड़ा रहा है।
